ओवेरियन सिस्ट (Ovarian Cyst): कारण, लक्षण, प्रकार, जांच और उपचार

ओवेरियन सिस्ट महिलाओं में पाई जाने वाली एक सामान्य स्त्रीरोग संबंधी समस्या है। कई बार यह बिना किसी लक्षण के होती है और नियमित अल्ट्रासाउंड जांच के दौरान पता चलती है। कुछ मामलों में ओवेरियन सिस्ट के कारण पेट के निचले हिस्से में दर्द, मासिक धर्म में अनियमितता, पेट फूलना या गर्भधारण में कठिनाई जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

ओवेरियन सिस्ट का उपचार उसके आकार, प्रकार, लक्षण, उम्र और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परिस्थितियों पर निर्भर करता है। हर ओवेरियन सिस्ट में ऑपरेशन की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन कुछ स्थितियों में समय पर चिकित्सकीय जांच और उपचार बहुत जरूरी हो सकता है।

 

.

Ovarian cyst क्या है?

ओवेरियन सिस्ट

Ovarian के कारण

  •  (Hormonal Imbalance): शरीर में हार्मोन का स्तर बिगड़ने पर फंक्शनल सिस्ट विकसित हो सकते हैं।
  •  (Follicular Cyst): जब ओव्यूलेशन के दौरान फॉलिकल (अंडे की छोटी थैली) फट नहीं पाती और अंडा बाहर नहीं निकल पाता, तो वह बढ़ने लगती है और सिस्ट बन जाती है। 
  •  (Corpus Luteum Cyst): अंडा रिलीज होने के बाद यदि फॉलिकल का मुंह बंद हो जाता है और उसमें तरल पदार्थ भर जाता है, तो यह सिस्ट का रूप ले लेता है। 
  •  (PCOS/PCOD): पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम की स्थिति में अंडाशय के भीतर कई छोटी-छोटी गांठें या सिस्ट बन जाती हैं। 
  •  (Endometriosis): गर्भाशय की परत के ऊतक जब अंडाशय पर बढ़ने लगते हैं, तब एंडोमेट्रियोमा (Chocolate cyst) का निर्माण होता है। 
  •  (PID): श्रोणि क्षेत्र या गर्भाशय का गंभीर संक्रमण अंडाशय तक फैलने पर सिस्ट का कारण बन सकता है।
     (Pregnancy): कई बार शुरुआती गर्भावस्था में भ्रूण को सहारा देने के लिए corpus lutium cyst बन जाता है जो बाद में अपने आप ठीक हो जाता है।
Ovarian cyst

Ovarian cyst के मुख्य लक्षण

  • पेट के निचले हिस्से में दर्द: श्रोणि (pelvis) या पेट के एक तरफ सुस्त और हल्का दर्द या पीठ के निचले हिस्से में दर्द। 
  • मासिक धर्म में बदलाव: पीरियड्स का समय पर न आना, Heavy bleeding होना या पीरियड्स के दौरान अत्यधिक दर्द होना। 
  • बार-बार पेशाब आना: मूत्राशय (bladder) पर दबाव पड़ने के कारण जल्दी-जल्दी पेशाब महसूस होना। 
  • मल त्याग में परेशानी: पेट साफ होने में दिक्कत या मल त्याग करते समय दर्द होना।
  • Nausea Or Vomitting: यदि सिस्ट में मरोड़ (torsion) आ जाए तो तेज दर्द के साथ उल्टी आ सकती है।

Tests for ovarian cyst

  •  (Pelvic Ultrasound): यह सबसे मुख्य और सामान्य जांच है, जिसमें ट्रांसवेजाइनल अल्ट्रासाउंड (योनियों के माध्यम से स्कैन) या एब्डोमिनल अल्ट्रासाउंड शामिल होता है। इससे सिस्ट की स्थिति, आकार और वह तरल या ठोस पदार्थ से भरी है या नहीं, इसका पता चलता है। 
  •  (Pelvic Examination): डॉक्टर शारीरिक रूप से गर्भाशय और अंडाशय की जांच करके सूजन या गांठ महसूस कर सकते हैं। 
  •  (Blood Tests): यदि सिस्ट जटिल (complex) या ठोस हो, तो डॉक्टर कैंसर की संभावना को खारिज करने के लिए सीए-125 (CA-125) जैसे ट्यूमर मार्कर टेस्ट कराने के लिए कह सकते हैं।
  •  (Pregnancy Test): यह देखने के लिए किया जाता है कि सिस्ट किसी कॉर्पस ल्यूटियम सिस्ट से जुड़ी है या गर्भावस्था का मामला तो नहीं है।
  •  (CT Scan or MRI): बड़े या जटिल सिस्ट के विस्तृत आंतरिक चित्रों के लिए इनकी मदद ली जाती है।

सामान्य लक्षणों में डॉक्टर से कब मिलें?

  • Pelvic pain: पेट के निचले हिस्से याPelvis में लगातार हल्का या भारी दर्द रहना।
  • Menstrual Changes पीरियड्स का अनियमित होना या दर्दनाक होना।
  • Bloating: पेट में सूजन या भारीपन महसूस होना।
  • Large  ovarian cyst: यदि ultrasound  मेंcyst का आकार 5 सेंटीमीटर से अधिक पाया जाए।

Emergency डॉक्टर से कब मिलें?

इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें और तुरंत अस्पताल जाएं, क्योंकि यह cyst फटने (Rupture) या ओवेरियन टॉरसन (Ovary में ऐंठन/ब्लड सप्लाई रुकना) का संकेत हो सकता है:
  • Sudden high pain: पेट या Pelvis में अचानक असहनीय और तेज दर्द होना।
  • Fever & Vomitting: दर्द के साथ तेज बुखार या उल्टी-मतली आना।
  • Vertigo: बेहोशी महसूस होना, चक्कर आना या त्वचा का ठंडा पड़ना।

FAQ

1. क्या ovarian cyst अपने आप ठीक हो सकता है?

हां, कई छोटे और फंक्शनल ओवेरियन सिस्ट बिना विशेष उपचार के कुछ सप्ताह या कुछ मासिक चक्रों में समाप्त हो सकते हैं। हालांकि, यह सिस्ट के प्रकार और चिकित्सकीय स्थिति पर निर्भर करता है।

2. क्या Ovarian cyst कैंसर हो सकता है?

अधिकांश ओवेरियन सिस्ट कैंसरयुक्त नहीं होते। फिर भी कुछ सिस्ट में कैंसर संबंधी बदलाव हो सकते हैं। अल्ट्रासाउंड और आवश्यक जांच से जोखिम का मूल्यांकन किया जाता है।

3. क्या ओवेरियन सिस्ट से Pregnency में समस्या होती है?

अधिकांश ओवेरियन सिस्ट प्रजनन क्षमता को प्रभावित नहीं करते। हालांकि, endometriosis या कुछ अन्य स्थितियों से संबंधित सिस्ट गर्भधारण में कठिनाई पैदा कर सकते हैं।

4. क्या ओवेरियन सिस्ट में ऑपरेशन जरूरी है?

हर सिस्ट में ऑपरेशन जरूरी नहीं होता। सर्जरी का निर्णय सिस्ट के आकार, प्रकार, लक्षण और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के आधार पर किया जाता है।

5. क्या ओवेरियन सिस्ट और PCOS एक ही समस्या हैं?

नहीं। ovarian cyst और  PCOS अलग-अलग स्थितियां हैं। PCOS एक हार्मोनल और मेटाबॉलिक समस्या है, जिसमें कई छोटे फॉलिकल और अन्य लक्षण हो सकते हैं।

Some useful Homeopathic Medicines

  • Apis Mellifica: यह दवा तब दी जाती है जब दाईं तरफ के अंडाशय (Right Ovary) में तेज दर्द, सूजन और चुभन महसूस हो।
  • Sepia: यह मासिक धर्म की अनियमितता, पेट के निचले हिस्से में भारीपन और कमजोरी के लक्षणों में उपयोगी है।
  •  Lachesis: यह मुख्य रूप से बाईं तरफ के अंडाशय (Left Ovary) की समस्याओं और मासिक धर्म के समय अत्यधिक दर्द या ऐठन होने पर दी जाती है।
  •  Calcarea Carb: यह उन महिलाओं के लिए है जिन्हें ठंड ज्यादा लगती है, वजन अधिक होता है और शरीर में सुस्ती रहती है।

ओवेरियन सिस्ट (Ovarian Cyst): कारण, लक्षण, प्रकार, जांच और उपचार

Dr. Sandeep Dwivedi
Best Homeo Clinic, Unnao

With 15 years of clinical experience, Dr. Sandeep Dwivedi provides personalized homeopathic care for acute and chronic health conditions. Every treatment plan is tailored to the patient’s individual symptoms, medical history, and overall health.

Clinic Address:
📍 Opposite Shri Kedar CUGL CNG Station, Unnao, Uttar Pradesh

Consultation Timings:
🕚 Morning: 11:00 AM – 2:00 PM
🌆 Evening: 6:00 PM – 8:00 PM
📅 Saturday: Closed
Whtsapp no. 8400462299

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top